Breaking News


Saturday, August 3, 2013

allahabad new by amar ujala news paper


पंपिंग स्टेशन का स्पेंडल टूटा, पानी बैक फ्लो

इलाहाबाद। ममफोर्डगंज स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन में शनिवार को स्पेंडल टूटने से बेली गांव का पानी बैकफ्लो हो गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बालू की बोरियां लगाकर पानी को रोका गया। शाम में बेली की तरफ गंगा का पानी अधिक होने के कारण पंपिंग स्टेशन के कर्मचारी गेट बंद करने के लिए स्पेंडल को घूमा रहे थे। इस बीच वह टूट गया। तेजी से बढ़ रहा पानी ममफोर्डगंज की ओर नाले में पानी भरने लगा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों को दी। इसके बाद तत्काल बालू भरी बोरियां लगाकर पानी रोका गया। इकाई के परियोजना प्रबंधक जेपी मणि के मुताबिक पीडब्ल्यूडी इस पुलिया को चौड़ा करा रहा है। इसके बनने के बाद गेट को ठीक किया जा सकेगा। फिलहाल पानी रोक दिया गया गया। खतरे की आशंका नहीं है।
Share This
Blogger
Facebook
Disqus

comments powered by Disqus

No comments:

Post a Comment

© Sangam City-Allahabad All rights reserved | Designed By Seo Blogger Templates