Breaking News


Saturday, August 3, 2013

allahabad news(amar ujala)

इलाहाबाद (ब्यूरो)। गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि भले रुक गई हो लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था की गई लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। उधर, शनिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही नगर आयुक्त, एसडीएम और जलकल विभाग के जीएम को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
महापौर अभिलाषा गुप्ता शनिवार को दिन में अशोक नगर चौराहा स्थित ऋषिकुल विद्यालय पहुंची। यहां बाढ़ पीड़ितों ने बिजली न होने और टैंकर में भेजे गए पानी में ब्लीचिंग ज्यादा होने की शिकायत की। इस पर महापौर ने एसडीएम को बिजली दुरुस्त कराने को कहा, जबकि जीएम को फोन कर दूसरा टैंकर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद महापौर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नेवादा, गंगा नगर, मऊसरैया पहुंची। यहां बड़ी संख्या में मरे जानवर पानी में उतराते दिखे। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। महापौर ने पशुधन अधिकारी डॉ. धीरज गोयल को तत्काल नाव लगाकर मरे जानवरों को निकलवाने का निर्देश दिया। सफाई और दवा के छिड़काव को भी कहा। उन्होंने अशोक नगर में भारत भारती स्कूल, स्टेनली रोड पर महबूब अली स्कूल, छोटा बघाड़ा में एनी बेसेंट स्कूल का भी दौरा किया। यह रह रहे लोगों को बिस्कुट, फल आदि वितरित किए। उन्होंने शिविरों में प्रशासन की ओर से की गई खाने, पीने की व्यवस्था पर संतोष जताया। उधर, पार्षद भोला तिवारी के नेतृत्व में बेली कॉलोनी, ऊंचवागढ़ी, गंगा नगर, ओम नगर में फंसे लोगों को शाम को बिस्कुट, ब्रेड बांटी गई, जबकि रात में नाव को जरिए खाना पहुंचाया गया।
Share This
Blogger
Facebook
Disqus

comments powered by Disqus

No comments:

Post a Comment

© Sangam City-Allahabad All rights reserved | Designed By Seo Blogger Templates